- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: एसी ब्लास्ट...
मध्य प्रदेश
MP News: एसी ब्लास्ट से अस्पताल में लगी आग,मची अफरा तफरी
Sarita
16 March 2025 6:42 AM IST

x
MP News: ग्वालियर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने कहा कि हमें अस्पताल के प्रसूति वार्ड में आग लगने की सूचना मिली थी. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कमला राजा अस्पताल में देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. पुलिस के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं आग लगने के बाद प्रसूति वार्ड समेत पूरे अस्पताल से करीब 150 मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया. दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है. सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) विनोद सिंह ने बताया कि आग लगते ही मरीजों को बाहर निकाल लिया गया|
उन्हें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेज दिया गया है. मरीजों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ है और मरीजों की जांच की जा रही है कि कहीं वे धुएं से प्रभावित तो नहीं हुए हैं. ग्वालियर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं और आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि हमें अस्पताल के प्रसूति वार्ड में आग लगने की सूचना मिली थी और हमने तुरंत छह स्टेशनों को सूचित किया। जिसके बाद दो गाड़ियां तुरंत पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
TagsMPएसीब्लास्टअस्पतालआगअफरा तफरी MPACblasthospitalfirechaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





