मध्य प्रदेश

MP News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग,सामान जलकर राख

Sarita
4 March 2025 12:28 PM IST
MP News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग,सामान जलकर राख
x
MP News: टीकमगढ़ के नगर पलेरा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने का मामला सामने आया है. इससे करीब 30 से 40 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया. घटना नगर पलेरा के गोल मार्केट में सुबह करीब 6:00 बजे हुई. एक दुकानदार जब अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो उसने वहां से धुआं उठता देखा और तुरंत इसकी सूचना दुकान संचालक को दी. दुकान संचालक जब तक मौके पर पहुंचा तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी. संचालक ने तुरंत इसकी सूचना नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन को दी. नगर पंचायत पलेरा की दो दमकलें मौके पर पहुंची, लेकिन आग की लपटें तेजी से बढ़ रही थीं|
हालात बिगड़ते देख पास की नगर परिषद जतारा से एक और दमकल बुलाई गई. इसके बाद करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया था. दुकान संचालक के अनुसार कुल नुकसान करीब 40 लाख रुपए का है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। घटना की सूचना पलेरा थाने में दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुबह 6:00 बजे गोल मार्केट के सामने स्थित एक दुकानदार ने धुआं उठता देखा तो तुरंत नगर पालिका परिषद को सूचना दी। इसके बाद दुकान मालिक को भी सूचना दी गई। जब तक नगर पालिका परिषद और दुकान मालिक मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और पूरी दुकान जलने लगी। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और प्रशासन इस घटना के कारणों की जांच कर रहा है।
Next Story