- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: कोयला लदी...
मध्य प्रदेश
MP News: कोयला लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे में लगी आग, मची अफरातफरी
Sarita
17 Jun 2025 10:05 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लूप लाइन में खड़ी कोयले से भरी मालगाड़ी के तीन से चार वैगनों से अचानक धुआं निकलने लगा। सूचना मिलते ही रेलवे प्रबंधन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है कि कोयले में स्वतः आग लगने से वैगनों में आग लगी। हालांकि आग की तीव्रता अधिक नहीं थी, लेकिन अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
फिलहाल आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस घटना से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है और न ही रेल यातायात पर कोई असर पड़ा है। मालगाड़ी स्टेशन की लूप लाइन में खड़ी थी, जिस कारण मुख्य रेल संचालन में कोई बाधा नहीं आई। फिलहाल रेलवे विभाग ने जांच शुरू कर दी है कि कोयले में आग कैसे लगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।
TagsMPमालगाड़ीआगअफरातफरीMPgoods trainfirechaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





