मध्य प्रदेश

MP News: आग बुझाने आई फायर ब्रिगेड, जलकर राख

Sarita
7 April 2025 6:48 AM IST
MP News: आग बुझाने आई फायर ब्रिगेड, जलकर राख
x
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में खेत में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी खुद आगजनी का शिकार हो गई. लोगों ने गाड़ी को जलने से बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो सके. फिलहाल इस हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है. खेत में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मौके पर पहुंची पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है. शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक खेत में लगी आग को बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड खुद आगजनी का शिकार हो गई और जलकर राख हो गई. एक खेत में फसल की कटाई के बाद खेत में पड़े भूसे में आग लग गई|
देखते ही देखते ये आग दूसरे खेतों की तरफ फैलने लगी. इसके बाद स्थानीय फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई. फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची. खेत में लगी आग इतनी भड़क गई कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी खुद इसकी चपेट में आ गई और फिर पूरी तरह जल गई. मध्य प्रदेश के ज्यादातर किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई इस समय जोरों पर चल रही है. इस दौरान जब कटाई के बाद बचा भूसा एकत्र किया जा रहा था तो उसमें आग लग गई। आग पोहरी तहसील के भैंसरावन गांव निवासी किसान बलदेव सिंह के खेत में लगी। आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। किसान ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी कि तभी उसमें भी आग लग गई और वह जलकर राख हो गई। किसान के खेत में आग लगने की घटना का कारण सामने नहीं आ सका है, लेकिन पुलिस और प्रशासन दोनों पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
Next Story