मध्य प्रदेश

MP News: तेज रफ्तार ट्रक और वैन में भीषण टक्कर, 3 की मौत

Sarita
23 April 2025 6:47 AM IST
MP News: तेज रफ्तार ट्रक और वैन में भीषण टक्कर, 3 की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में सागर-खुरई मार्ग पर जेरई ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मारुति वैन और दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे मारुति वैन में सवार दो और दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिलौन खुरई निवासी मारुति वैन सवार दो युवकों को दोपहर जेरई ब्रिज के नीचे सागर रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें महादेव ठाकुर और नरेंद्र ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। मारुति वैन सवार युवक बिलौन खुरई से सागर आ रहे थे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए।
इसके साथ ही स्कूटी सवार टीकमगढ़ निवासी शुभम दीक्षित जो वर्तमान में जरुवाखेड़ा पशु चिकित्सा केंद्र में कार्यरत है, को भी टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी चकनाचूर हो गई और शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक कुछ दूरी पर जाकर रुका और चालक ट्रक से कूदकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतकों के परिजनों के जिला अस्पताल पहुंचने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
Next Story