- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: मासूम बेटी से...
मध्य प्रदेश
MP News: मासूम बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता ने जेल में लगाई फांसी
Sarita
12 March 2025 9:24 AM IST

x
MP News: सुनी जेल के अंदर कैदी की आत्महत्या के मामले की जांच करने के लिए मजिस्ट्रेट सहित कोतवाली पुलिस की टीम जेल परिसर पहुंची। मजिस्ट्रेट जांच के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम आज बुधवार सुबह कराया जाएगा। कैदी की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजन भी देर शाम अस्पताल पहुंच गए। दरअसल, जेल में बंद कैदी को चार दिन पहले अपनी सात साल की बेटी से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए जाने पर दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
मामले की सुनवाई के दौरान नाबालिग पीड़िता की भी मौत हो गई। खंडवा के शहीद जननायक टंट्या भील जिला जेल की अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक कैदी वर्ष 2021 से जेल में बंद था। 7 मार्च को कोर्ट ने उसे अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में सजा सुनाई थी। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे उसने जेल बैरक के पीछे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल अधीक्षक ने बताया कि सजा सुनाए जाने के बाद भी कैदी के व्यवहार में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया था।
लेकिन, मंगलवार को उसने अचानक आत्महत्या कर ली। कैदी ने जेल बैरक के पीछे अपने लोअर के फंदे से फांसी लगा ली। जेल प्रशासन ने इस घटना को लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट के माध्यम से न्यायिक जांच भी कराई है। जेल प्रशासन ऐसे सजायाफ्ता कैदियों पर विशेष नजर रखता है, लेकिन इस कैदी का व्यवहार असामान्य नहीं था। फिर भी उसने आत्महत्या कर ली, जिससे जेल प्रशासन सकते में है।
TagsMPबेटीदुष्कर्मपिताफांसी MPdaughterrapefatherhangingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





