मध्य प्रदेश

MP News: सड़क हादसे में खोए पिता, बेटी ने दी मुखाग्नि

Sarita
21 March 2025 11:48 AM IST
MP News: सड़क हादसे में खोए पिता, बेटी ने दी मुखाग्नि
x
MP News: रायसेन में सड़क हादसे में पिता की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिवार में दो बेटियां और पत्नी रह गई है. बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है. ऐसे में छोटी बेटी ने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता का अंतिम संस्कार किया. दरअसल, रायसेन शहर के गोल्डन सिटी वार्ड 4 निवासी स्कूल चपरासी प्रकाश चिड़ार बाइक से पग्नेश्वर के पास स्थित गांव जा रहे थे. तभी रात करीब 8 बजे सलामतपुर त्रिमूर्ति तिराहा और पग्नेश्वर के बीच अज्ञात कार के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. सांची थाना पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल सांची में भर्ती कराया|
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. सांची पुलिस ने बताया कि मृतक प्रकाश चिड़ार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पग्नेश्वर में चपरासी के पद पर कार्यरत थे. उनके परिवार में पत्नी सहित दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी शिवानी की शादी जनवरी 2025 में हो गई है। छोटी बेटी शालू चिड़ार है जिसने बेटे का फर्ज निभाते हुए अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। शालू ने पूरण तालाब के पास मुक्तिधाम में अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की आंखें भर आईं।
Next Story