- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: करंट लगने से...

x
MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के आदिवासी विकासखंड कुशमी के गैवटा गांव में खेत में पानी लगाते समय करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार गैवटा निवासी रामखेलावन सिंह (45 वर्ष) पिता मनी सिंह शनिवार की शाम अपने खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे। वह देवरी बांध की नहर से विद्युत मोटर पंप के जरिए पानी भर रहे थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, लेकिन उन्होंने सुबह होने का इंतजार किया।
रविवार की सुबह जब परिजन और ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो देखा कि रामखेलावन सिंह नहर के तटबंध पर मृत पड़े थे। मोटर पंप का विद्युत तार उनके पैर के तलवे में फंसा हुआ था। परिजनों ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। यह दुखद दृश्य देख परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही भुईमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कुशमी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस आकस्मिक मौत से परिवार गहरे शोक में है। उसकी असामयिक मौत के बाद परिजनों ने प्रशासन से उचित सहायता की मांग की है।
TagsMPकरंटकिसानमौतMPelectric shockfarmerdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





