- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: जंगली जानवरों...
मध्य प्रदेश
MP News: जंगली जानवरों के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आया किसान
Sarita
28 Feb 2025 11:51 AM IST

x
MP News: जंगली जानवरों से फसल को बर्बाद होने से बचाने के लिए खेत में बिछाए गए बिजली के जाल में फंसकर एक किसान की दर्दनाक मौत का मामला शहडोल जिले के ब्याहारी थाना क्षेत्र के खंडहुली गांव से सामने आया है. जिस किसान के खेत में करंट लगने से चौकीदार किसान की मौत हुई, उसने अपने अन्य दोस्त के साथ मिलकर खुद को बचाने के लिए मृतक के शव को अपने खेत से उठाकर दूसरी जगह रख दिया. इसके बाद इस शख्स ने सोचा कि मृतक को ठिकाने लगाकर वो पुलिस की नजरों से बच जाएगा. लेकिन जांच के बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया. शहडोल जिले के ब्याहारी थाना क्षेत्र के खरहुली गांव निवासी किसान सुंदर लाल कहार ने जंगली जानवरों से चने की फसल को बचाने के लिए अपने खेत में 11 हजार वोल्ट के करंट का जाल बिछाया था|
खेत की रखवाली कर रहे किसान शिव प्रसाद कोल की रात में करंट के संपर्क में आने से तड़प-तड़प कर मौत हो गई. जब खेत मालिक सुंदर लाल कहार को इस बात की जानकारी मिली तो उसने खुद को इससे बचाने के लिए अपने दूसरे साथी राज कुमार कुशवाह के साथ मिलकर मृतक शिव प्रसाद कोल के शव को अपने खेत से फेंक दिया। इसके बाद इस शख्स ने सोचा कि मृतक को ठिकाने लगाकर वह पुलिस की नजरों से बच जाएगा। लेकिन जांच के बाद पुलिस ने आखिरकार इस मामले का खुलासा कर दिया और दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
TagsMPकरंटचपेटकिसानMPcurrenthitfarmerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





