- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पारिवारिक...
मध्य प्रदेश
MP News: पारिवारिक विवाद,पति ने पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश
Sarita
12 Jan 2026 11:50 AM IST

x
MP News: जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक और खौफनाक रूप ले लिया। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलखूंटा में एक पति ने अपनी पत्नी और उसकी बुआ पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इस घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में आरोपी पति राजनाथ और उसकी पत्नी ममता के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर दोनों की हाल ही में कोर्ट में पेशी भी हुई थी। कोर्ट से लौटने के बाद ममता अपनी बुआ के साथ ग्राम पीपलखूंटा पहुंची थी।
इसी दौरान आरोपी पति राजनाथ वहां पहुंचा और विवाद के दौरान पहले पत्नी ममता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जब ममता की बुआ उसे बचाने के लिए आगे आईं, तो आरोपी ने उन पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा दी।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तुरंत आग बुझाई और दोनों महिलाओं की जान बचाई। इसके बाद परिजन दोनों घायलों को तत्काल मंदसौर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।हम पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। हमारे साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। हमें न्याय चाहिए और आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए।” फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
TagsMPपारिवारिकविवादfamilydispute जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





