- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पिकनिक मनाते...
मध्य प्रदेश
MP News: पिकनिक मनाते समय नदी में आई बाढ़ से हादसे का शिकार हुआ परिवार
Sarita
14 July 2025 7:52 AM IST

x
MP News :मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। सुरई के पास कोलार नदी के किनारे पिकनिक मनाने गया एक परिवार हादसे का शिकार हो गया है। रविवार को माता-पिता अपने दो बच्चों के साथ पिकनिक मनाने गए थे, तभी अचानक नदी में बाढ़ आ गई और सभी नदी में बह गए। एक बच्चे को बचा लिया गया है जबकि बाकी की तलाश की जा रही है। परिवार सीहोर जिले के सेमरी का रहने वाला है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के सेमरी गाँव निवासी अता खान रविवार को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पिकनिक मनाने कोलार नदी गए थे। इसी दौरान नदी में अचानक पानी बढ़ गया और बच्चे डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए पिता अता खान और पत्नी भी नदी में कूद गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण चारों पानी में बह गए। एक बच्चे को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा लिया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने परिवार के नदी में बह जाने की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और नदी में बहे परिवार के सदस्यों की तलाश शुरू कर दी।खबर लिखे जाने तक पति-पत्नी और एक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
TagsMPपिकनिकनदीबाढ़हादसेशिकारपरिवारMPpicnicriverfloodaccidentvictimfamily जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





