मध्य प्रदेश

MP News: जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से हुआ धमाका

Sarita
28 March 2025 12:33 PM IST
MP News:  जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से हुआ धमाका
x
MP News: अशोक नगर के जिला अस्पताल में गुरुवार को बड़ा धमाका हुआ. यहां शॉर्ट सर्किट के चलते एसएनसीयू में भीषण धमाका हुआ. गनीमत रही कि इस धमाके के बाद भी बड़ा हादसा टल गया. नर्सों और स्टाफ ने अपनी जान जोखिम में डालकर दस मासूम बच्चों की जान बचा ली. सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस अस्पताल में हर साल इतनी बड़ी लापरवाही क्यों हो रही है. अस्पताल में लगे पुराने और कम एम्पीयर के तारों की वजह से लगातार शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं|
धमाके के वक्त वार्ड में 10 नवजात भर्ती थे, जिनकी जान स्टाफ नर्सों और अभिभावकों ने तुरंत दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर बचाई. इस धमाके की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. पहले बिजली के तार में स्पार्किंग हुई और उसके बाद चिंगारी से ऑक्सीजन केबल क्षतिग्रस्त हो गई. जिला अस्पताल में पुराने और कम एम्पीयर के तार लगे हुए हैं. इसकी वजह से यहां हर दिन शॉर्ट सर्किट की घटनाएं सामने आ रही हैं. गुरुवार को अस्पताल के जिस वार्ड में शॉर्ट सर्किट की घटना हुई, वहां दस नवजात भर्ती थे. धमाके की आवाज सुनते ही वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ नर्स के साथ बाहर खड़े अभिभावक भी नवजात को बचाने के लिए दौड़े और इन सभी नवजात को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया।
मौके पर मौजूद अरुण ने बताया कि अचानक एसी के पास दिख रहे तार में स्पार्किंग हुई और जोरदार धमाका हुआ। आवाज सुनकर सभी चीखने लगे। मैं भी डर गया, क्योंकि मेरी बेटी भी उसी वार्ड में भर्ती थी। अस्पताल की स्टाफ नर्स और मौके पर मौजूद लोगों ने सभी नवजात को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया। उपेंद्र ने बताया कि अगर थोड़ी भी देरी होती या कोई स्टाफ या अन्य व्यक्ति वहां मौजूद नहीं होता तो यह बड़ा हादसा हो सकता था।
Next Story