- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: आबकारी विभाग...
मध्य प्रदेश
MP News: आबकारी विभाग के रोड रोलर ने 1.81 करोड़ रुपये की शराब को रौंदा
Sarita
31 March 2025 12:46 PM IST

x
MP News : रविवार दोपहर आबकारी विभाग ने शहर के महोबा रोड स्थित विभागीय गोदाम के बाहर 1.81 करोड़ रुपए की एक्सपायरी बीयर और शराब नष्ट की। शराब की बोतलों को जमीन पर बिछाकर उन पर रोड रोलर चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी बीआर वैद्य ने बताया कि शासन के नियमानुसार विभाग समय-समय पर एक्सपायरी शराब को नष्ट करवाता है। आज करीब 4800 पेटी शराब नष्ट की गई है, जिसमें बीयर और अन्य ब्रांड की शराब शामिल है। उन्होंने बताया कि नष्ट की गई बीयर पिछले 6 महीने से रखी हुई थी और उसे बेचा नहीं जा सका था। चूंकि बीयर 6 महीने की अवधि के बाद पीने लायक नहीं मानी जाती है, इसलिए उसे नष्ट करने का प्रावधान है।
इसके अलावा अन्य ब्रांड की शराब भी एक्सपायर हो चुकी थी। विभाग ने संबंधित कंपनियों से संपर्क किया था। कुछ कंपनियों ने शराब की बोतलें वापस मांगी थी, जिसके लिए शराब की बोतलों को खाली कर दिया गया है, शेष शराब की बोतलों को जमीन पर बिछाकर रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया है। कार्यवाही के दौरान कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम अखिल राठौर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद थे।
TagsMPरोड रोलरशराबरौंदाMProad rollerliquortrampledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





