मध्य प्रदेश

MP News: मारपीट से क्षुब्ध होकर किसान ने थ्रेसर में लगाई छलांग, दर्दनाक मौत

Sarita
6 April 2025 12:31 PM IST
MP News: मारपीट से क्षुब्ध होकर किसान ने थ्रेसर में लगाई छलांग, दर्दनाक मौत
x
MP News : मध्य प्रदेश के गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के गुरवाई खेड़ा गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जमीन विवाद और मारपीट से परेशान एक किसान ने थ्रेसर में कूदकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी सामने आई है कि गुरवाई खेड़ा निवासी निरन पुत्र प्रभुलाल लोधा ने कुछ समय पहले गांव के ही उधम साहू को अपनी 2 बीघा जमीन बेची थी। निरन इस 2 बीघा जमीन की थ्रेसिंग कर रहा था, जिसकी उपज शनिवार को थ्रेसर से निकाली जा रही थी। विवाद फसल के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ था। इस दौरान निरन लोधा ने उधम साहू से अपनी जमीन की किताब भी वापस मांगी, जो उसने करीब 2 साल पहले किसान क्रेडिट बनाने के लिए उधम लोधा को दी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उधम लोधा ने जमीन की किताब और बटाई पर उगाई गई फसल का हिस्सा दोनों देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर निरन लोधा और उधम साहू के बीच कहासुनी हो गई और उधम साहू मारपीट पर उतारू हो गए। घटना के दौरान निरांन लोधा इतना दुखी हो गया कि खुद को असहाय और तड़पता हुआ बताते हुए चलती थ्रेसर में कूद गया। उसे बचाने की कोशिश की गई। लेकिन थ्रेसर की गति तेज होने के कारण निरांन लोधा तुरंत उसमें फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही म्याना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी उधम साहू को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। मृतक निरांन लोधा के शव का पोस्टमार्टम गुना जिला अस्पताल में कराया गया है।
Next Story