- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: जमीन विवाद...

x
MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर थाना अंतर्गत लमतरा में एक पुराने ज़मीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कुछ लोगों ने रास्ता रोककर गाँव के 60 वर्षीय बलिराम यादव पर बेरहमी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी और लाठियों से किए गए हमले में बलिराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गाँव में सनसनी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
शाहनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बलिराम यादव और झुक्का यादव के बीच लंबे समय से ज़मीनी विवाद चल रहा था। मंगलवार को बलिराम यादव किसी निजी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान गाँव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते आरोपियों ने उन पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल बलिराम यादव को परिजन तुरंत 100 डायल की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर ले गए, जहाँ ड्यूटी डॉक्टर सर्वेश कुमार लोधी ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार, झुक्का यादव, हल्काई यादव, जलेश यादव, झुक्का यादव की पत्नी धना यादव और जलेश यादव की पत्नी ने मिलकर कुल्हाड़ी और डंडे से पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या कर दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
TagsMPबुजुर्गहत्यागांवसनसनी MPelderlymurdervillagesensation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





