मध्य प्रदेश

MP News: क्रेन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत

Sarita
5 April 2025 11:37 AM IST
MP News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में क्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है, यह घटना बघाना थाना क्षेत्र की है. बुजुर्ग को क्रेन ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद 10 दिन तक उसका इलाज चला और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई. यह घटना 26 मार्च की है. हवापट्टी रोड पर धानुका फैक्ट्री के सामने नानूराम साइकिल से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार क्रेन ने उसे टक्कर मार दी|
इस हादसे में नानूराम बुरी तरह घायल हो गया, घायल को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसे कनावटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 10 दिन तक उसका इलाज चला और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई. मृतक के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
Next Story