- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: जादू-टोने के...

x
MP News: दुनिया चाँद पर पहुँच गई है, लेकिन कुछ लोग आज भी अंधविश्वास और जादू-टोने में जी रहे हैं। छतरपुर से सामने आई घटना इसी ओर इशारा करती है। छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के झामतुली गाँव में अंधविश्वास के चलते एक दर्दनाक घटना घटी है। मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने जादू-टोने के शक में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कामता आदिवासी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक कामता आदिवासी उसी आदिवासी मोहल्ले में रहता था। कुछ लोगों को उस पर जादू-टोना करने का शक था। इसी शक में मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बमीठा थाना पुलिस और एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल मौके पर पहुँचे और जाँच शुरू की।
एसडीओपी बघेल ने बताया कि झामतुली इलाके में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। इसी विवाद में कामता आदिवासी की मौत हो गई। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल वे पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
TagsMPजादू-टोनेबुजुर्ग की पीट-पीटकहत्याMPwitchcraftelderly man beaten to death जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





