मध्य प्रदेश

MP News: जन्मदिन मनाने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की गई जान

Sarita
20 Feb 2025 6:40 AM IST
MP News: जन्मदिन मनाने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की गई जान
x
MP News: उज्जैन में जन्मदिन मनाने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की जान चली गई. घटना करीब 19 दिन पहले की है जहां सड़क पर जन्मदिन मना रहे कुछ बदमाशों को गौर परिवार के लोगों ने रोका और बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. घटना में 5 लोग घायल हुए थे. घायलों में से एक 59 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार रात को मौत हो गई. गुस्से में परिजनों ने बुधवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम और सीएम ऑफिस पर शव रखकर प्रदर्शन किया और घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. घटना 31 जनवरी की है. जहां देसाई नगर निवासी स्वयं त्रिपाठी अपने दोस्तों के साथ सड़क पर डीजे की धुन पर जन्मदिन मना रहा था. इस दौरान गौर परिवार के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया|
इसमें जोगेंद्र सिंह गौर ने डीजे की आवाज कम करने को कहा. जिस पर स्वयं और उसके साथी विवाद करने लगे. हमले में जोगेंद्र गौर, विजय गौर, रोहित गौर, सुमित गौर और अंकित गौर घायल हो गए। माधव नगर पुलिस ने पहले त्रिपाठी, तरुण गिरी, राज मेहता और जग्गू पासी समेत अन्य के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। हमले में 59 वर्षीय जोगेंद्र सिंह को चाकू मारा गया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से गुस्साए परिजनों ने आज सीएम बंगले और पुलिस कंट्रोल रूम पर शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
Next Story