- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बुजुर्ग दादी...
मध्य प्रदेश
MP News: बुजुर्ग दादी की छाती और सिर पर पत्थर से वार कर हत्या
Sarita
13 April 2025 11:47 AM IST

x
MP News: सागर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का एक और मामला सामने आया है. एक पोते ने अपनी बुजुर्ग दादी की सीने और सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी. सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के पलोह गांव से यह जघन्य वारदात सामने आई है. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस हमले के पीछे की वजह का पता लगा रही है. सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली थाने के ग्राम पलोह में शनिवार दोपहर 3:00 बजे एक पोते ने अपनी ही दादी की पत्थरों से कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी|
केसली थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि केसली थाना क्षेत्र के ग्राम घाना पलोह में शनिवार दोपहर महेंद्र उर्फ चतुर्भुज पिता गदुन उर्फ गंधर्व अहिरवार उम्र 28 साल ने अपनी 80 वर्षीय दादी संतो बाई उर्फ शांति बाई पति रम्मू उर्फ पूरन अहिरवार की उसके घर के आंगन में सिर और सीने पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी. पुलिस ने मौके से फरार हुए महेंद्र उर्फ चतुर्भुज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के पीछे क्या कारण थे, इसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद होगा।
TagsMPदादीहत्याMPgrandmothermurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





