मध्य प्रदेश

MP News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Sarita
24 April 2025 6:24 AM IST
MP News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
x

MP News: सिंगरौली जिले के सरई में बस की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. बाइक पर दो लोग सवार थे. दूसरे व्यक्ति को घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में भर्ती कराया गया है. घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की है. सीधी से सरई चलने वाली परिहार बस सरई आ रही थी. झंडीहवा गांव के पास बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार रंजीत बैगा उम्र 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई|

वह अपने भतीजे के साथ गांव की ओर जा रहा था. दोनों साजापानी गांव के रहने वाले थे. घटना के बाद आसपास के आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सरई थाना प्रभारी और सरई तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया|

Next Story