- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बुजुर्ग की...
मध्य प्रदेश
MP News: बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने किया हंगामा
Sarita
17 March 2025 6:18 AM IST
MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के हरवादो गांव में सालों से चले आ रहे रास्ते के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. रविवार दोपहर दबंगों ने घात लगाकर 60 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी. घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के पास शव रखकर घेराव कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस मामले की जानकारी देते हुए नंदलाल साकेत ने बताया कि उनके परिवार का राम मिलन साकेत, लछिमन साकेत, बाबूलाल साकेत से रास्ते को लेकर तीन-चार साल से विवाद चल रहा है|
कोर्ट में जीतने के बावजूद विपक्षियों ने दोबारा रास्ते पर निर्माण शुरू कर दिया था. तहसीलदार के आदेश पर निर्माण को तोड़ दिया गया था, लेकिन 16 मार्च को उसी गांव के प्रवीण सिंह चौहान के उकसावे पर उन्होंने दोबारा निर्माण शुरू कर दिया. पीड़ित पक्ष ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और काम रुकवा दिया. लेकिन रात करीब एक बजे नंदलाल के पिता परमेश्वर प्रसाद साकेत पर हमला कर दिया गया. बाबूलाल साकेत, सचिन साकेत, कौशल साकेत, राम मिलन साकेत, जुग्गुन साकेत, श्रीनाथ साकेत, राम पति साकेत, सागर साकेत, मुन्नी साकेत और धनेशरी साकेत उसे जबरन बाबूलाल साकेत के घर ले गए और बेरहमी से उसकी पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया|
शोर सुनकर दौलत साकेत और दीपक साकेत भी मौके पर पहुंचे और वृद्ध को बचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जिला अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने परिजनों को सांत्वना दी और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया. कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है|
TagsMPबुजुर्गहत्यापरिजनोंहंगामा MPelderlymurderfamily membersruckusजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





