- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: स्कूल से लौट...
मध्य प्रदेश
MP News: स्कूल से लौट रही छात्राओं को डंपर ने कुचला, 1 की मौत
Sarita
24 July 2025 9:59 AM IST

x
MP News: गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। क्षेत्र के कांसल-भावपुरा मार्ग पर स्कूल से घर लौट रही छात्राओं को एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल है। उसे उन्नत उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। ग्राम लालोनी निवासी 14 वर्षीय पूर्वी पुत्री मुखराम मीणा और कृष्णा मीणा पुत्री कृष्णदास स्कूटी पर शासकीय हाईस्कूल फतेहगढ़ से घर लौट रही थीं। उसी रास्ते से एक डंपर भी आ रहा था।
छात्राओं के एक रिश्तेदार ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में डंपर चालक ने अचानक वाहन पूर्वी और कृष्णा की स्कूटी की ओर मोड़ दिया। दोनों छात्राएं घबरा गईं और अचानक उनकी स्कूटी डंपर के नीचे आ गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर जंगल के रास्ते भाग गया। हादसे को देखकर ग्रामीणों में रोष है, उन्होंने पुलिस से तत्काल चालक को पकड़कर कार्रवाई करने की मांग की है।
TagsMPछात्राओंडंपरकुचला1मौतMPstudentsdumpercrushed1 dead जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





