- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: अंधविश्वास के...

x
MP News: अंधविश्वास कई बार इंसान को राक्षस बना देता है. ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कुंडम थाना क्षेत्र से सामने आई है. यहां खाली बर्तन देखना अपशकुन मानते हुए गुस्साए भतीजे ने अपनी चाची की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. यह पूरी घटना दादरा टोला सहदरा गांव के पास कासा नदी के किनारे हुई, जहां सुबह स्नान करके लौट रही बुजुर्ग महिला पर उसके ही भतीजे ने जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी के मुताबिक सड़क पार करते समय खाली बर्तन देखना दुर्भाग्य का संकेत है. इसी अंधविश्वास के चलते उसने एक मासूम महिला को कुएं में गिराकर मार डाला. यह घटना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में व्याप्त अंधविश्वास के काले सच को भी उजागर करती है|
मृतका की पहचान दादरा टोला निवासी तीतरी बाई बरकड़े उम्र 57 वर्ष के रूप में हुई है. वह सुबह करीब 7 बजे अपनी बहू सुनीता बरकड़े के साथ कासा नदी से स्नान करके लौट रही थी. रास्ते में वह पगडंडी के रास्ते पहाड़ी पर चढ़ रही थी, तभी मट्टू सिंह बरकड़े (उम्र 47 वर्ष) जो टिटहरी बाई का देवर का बेटा है, अचानक बीच रास्ते में आ गया और उसकी बुआ के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। बहू सुनीता ने बताया कि जब उसकी सास ने बचने की कोशिश की और भागने लगी तो वह गिर गई। तभी आरोपी मट्टू ने बड़ा पत्थर उठाकर टिटहरी बाई के सिर पर पटक दिया।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक मट्टू वहां से भाग चुका था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनूप कुमार नामदेव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई, जिसने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी मट्टू सिंह बरकड़े को गिरफ्तार कर लिया।
शुरुआती जांच में पता चला है कि मट्टू ने यह जघन्य अपराध सिर्फ़ इसलिए किया क्योंकि टिटहरी बाई ने उसे खाली लोटा दिखाया था, जिसे वह अपशकुन मानता था। उसके अनुसार, सड़क पार करते समय खाली लोटा देखना अपशकुन होता है, इसी अंधविश्वास के चलते उसने अपनी चाची की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। यह घटना न सिर्फ़ कानून व्यवस्था को चुनौती देती है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में व्याप्त अंधविश्वास और कुरीतियों की भयावह तस्वीर भी पेश करती है।
TagsMPअंधविश्वासभतीजेचाचीहत्याMPsuperstitionnephewauntmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





