मध्य प्रदेश

MP News: अंधविश्वास के चलते तांत्रिक ने ले ली 6 महीने के मासूम बच्चे की जान

Sarita
20 March 2025 6:54 AM IST
MP News: अंधविश्वास के चलते तांत्रिक ने ले ली 6 महीने के मासूम बच्चे की जान
x

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना अंतर्गत रामनगर गांव में 6 साल का मासूम बच्चा अंधविश्वास का शिकार हो गया. बच्चे की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे 13 मार्च को तांत्रिक रघुवीर धाकड़ के पास ले गए. तांत्रिक ने उसे भूत-प्रेत का साया बताकर आग पर लटका दिया. बच्चे को गंभीर हालत में ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को खेरौना गांव में चुपचाप दफना दिया. दरअसल, सिरसौद थाना अंतर्गत खेरौना गांव में रहने वाले आदेश धाकड़ की पत्नी राजवती अपने मायके दिघौड़ी गई हुई थी|

यहां बच्चे की तबीयत खराब होने पर वह उसे डॉक्टर के पास ले जाने की बजाय रामनगर गांव ले गई. उसने उसे तांत्रिक रघुवीर धाकड़ को दिखाया तो उसने बताया कि उस पर भूत-प्रेत का साया है. जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गई. उसने आत्मा हटाने के नाम पर बच्चे को आग पर उल्टा लटका दिया। मासूम को आग पर लटका दिया गया बच्चा आग से न सिर्फ झुलस गया बल्कि उसकी आंखें भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल शिवपुरी ले गए। पुलिस मामले की जांच शुरू कर पाती, इससे पहले ही परिजनों ने बच्चे को ग्वालियर कमलाराजा अस्पताल रेफर कर दिया।

जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने तांत्रिक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। उधर, बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ही खेरोना गांव में दफना दिया गया। पुलिस को खबर लगी तो बुधवार देर शाम कोलारस थाना प्रभारी रवि चौहान के नेतृत्व में टीम पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। अब बच्चे का पोस्टमार्टम कोलारस में ही कराया जाएगा।

Next Story