- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: तेज हवा के...

x
MP News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा बड़ा तालाब पर रविवार शाम करीब 4 बजे तेज हवाओं के कारण एक नाव पानी में पलट गई। नाव में 6 लोग सवार थे। युवक के पानी में डूबने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी, थाना यातायात प्रभारी उर्मिला चौहान, तहसीलदार मुकेश निगम, नगर परिषद टीम और मनासा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं घटना की जानकारी नीमच एसडीआरएफ टीम को दी गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने पानी में युवक की तलाश शुरू कर दी। नाव में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मनासा निवासी दीपक ग्वाला ने बताया कि हम 6 लोग नाव में बैठकर ऐसे ही पानी में घूम रहे थे।
तभी तेज हवा का झोंका आया और नाव पलट गई, नाव में सवार लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। वहीं, एक युवक काना ग्वाला उम्र करीब 26 साल पानी में तैरते समय डूब गया और दलदल में फंस गया। एसडीआरएफ की प्लाटून कमांडर पुष्पा द्वारे और टीम ने देर शाम अंधेरा होने तक पानी में तलाश जारी रखी, लेकिन युवक नहीं मिला। पुलिस अन्य बचे लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक युवक के कपड़े और चप्पल तालाब के पास पड़े मिले।
TagsMPतालाबपलटीनावयुवकडूबाMPpondcapsizedboatyoung mandrowned जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





