- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News: भारी बारिश के...
मध्य प्रदेश
Mp News: भारी बारिश के कारण यात्रियों से भरी बस पुल के ऊपर पलटी
Sarita
22 Aug 2025 6:34 AM IST

x
Mp News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। धरनावदा थाना क्षेत्र के झागर के पास भौंरा नदी के पुल पर गुना से फतेहगढ़ जा रही एक बस पानी के तेज बहाव में फंस गई। जैसे ही बस को निकालने का प्रयास किया गया, बस का एक पहिया पुल से नीचे आ गया और बस पुल के बीचोंबीच पलट गई। हादसे के कारण यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। हालांकि, एक बड़ा जनहानि टल गई। सूचना मिलते ही झागर चौकी प्रभारी राजीव गौड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया और बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यात्रियों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। रेस्क्यू के बाद ट्रैक्टर की मदद से बस को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन पहिया नीचे लटकने के कारण बस पुल से नीचे गिर गई। हालांकि, समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में नदियों, नालों और पुलों पर बहते पानी से गुजरते समय सावधानी बरतें और अनावश्यक जोखिम न लें।
TagsMpबसपलटीMPbusoverturned जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





