- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: नशे में धुत...
मध्य प्रदेश
MP News: नशे में धुत पोते ने कुकर से पीट-पीटकर कर दी दादा की हत्या
Sarita
18 April 2025 9:25 AM IST

x
MP News: बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पोते ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपने ही दादा की बेरहमी से हत्या कर दी. यह सनसनीखेज घटना बुधवार देर रात हुई. झल्लार पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मृतक मलकू परते की हत्या उसके 24 वर्षीय पोते ईश्वर पिता कालू परते ने की है|
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई. नशे की हालत में आरोपी ने अपना आपा खो दिया और घर में रखे कुकर से दादा पर हमला कर दिया. सिर में गंभीर चोट आने से मलकू परते की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर झल्लार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए बैतूल से एफएसएलटीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्यों की बारीकी से जांच की।
TagsMPनशेदादाहत्या MPDrunkennessGrandfatherMurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





