- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News: नशे में लिव...
मध्य प्रदेश
Mp News: नशे में लिव इन पार्टनर पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
Sarita
9 Feb 2026 7:36 AM IST

x
Mp News: मध्य प्रदेश के इंदौर के सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली एक युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध लग रहा था लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवती पर हमला उसके लिव-इन पार्टनर ने ही किया था। आरोपी ने युवती के दूसरे युवक से संबंध होने के शक में उस पर पत्थर से हमला किया था।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह कॉलेज परिसर के पास एक खाली मैदान में युवती को अचेत अवस्था में पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की एफआरवी टीम ने युवती को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। युवती के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोटों के निशान थे। उसके हाथों और शरीर पर कई टैटू बने हुए थे, जबकि शरीर पर ब्लेड से कटने जैसे निशान भी पाए गए।डॉक्टरों को शुरुआती जांच में युवती के साथ ज्यादती की आशंका हुई जिसके चलते आवश्यक सैंपल सुरक्षित किए गए। हालांकि बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि युवती पर हमला किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि उसके साथ रहने वाले लिव-इन पार्टनर ने ही किया था। रविवार को इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
टीआई आरडी कानवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी मुकेश कोरी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह और युवती पिछले कुछ समय से साथ रह रहे थे। दोनों नशे के आदी थे और अक्सर विवाद होता रहता था।पुलिस ने बताया कि युवती मूल रूप से इटारसी की रहने वाली थी और पिछले कुछ वर्षों से इंदौर में रह रही थी। शुरुआत में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था लेकिन युवती की मौत के बाद अब पुलिस द्वारा धाराएं बढ़ाकर हत्या का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।
TagsMpनशेपार्टनरहमलाइलाजमौतMPintoxicationpartnerattacktreatmentdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





