मध्य प्रदेश

MP News: बारिश के दौरान नाले हुए ओवरफ्लो , ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी

Sarita
21 Jun 2025 7:15 AM IST
MP News: बारिश के दौरान नाले हुए ओवरफ्लो , ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी
x
MP News: शिवपुरी जिले में शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश जोरों से शुरू हुई। शुक्रवार सुबह से हो रही मानसून की पहली बारिश ने नदी-नालों को उफान पर ला दिया। भारी बारिश के बीच खासकर ग्रामीण इलाकों में कई नाले और पुलिया पानी से भर गए। इसी बीच शुक्रवार सुबह जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के कुंअरपुर गांव के पास बड़ा हादसा टल गया। यहां रातभर हुई बारिश के बाद उफनते नाले को पार करने की कोशिश में ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में बह गई।
ट्रॉली में सवार चार युवकों की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन ग्रामीणों की सजगता और सूझबूझ से उन्हें समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। शिवपुरी में दो दिन से बारिश का क्रम बना हुआ है। इस बीच शुक्रवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी सुबह से ही बारिश हो रही है। इस बीच निचले इलाकों में कई जगह नाले उफान पर आ गए।
Next Story