- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: अनियंत्रित...

x
MP News : जिले के कोलारस में सड़क हादसा इस हादसे में एक डबल डेकर बस अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर पलट गई. बस तेज रफ्तार से आ रही थी. तभी ड्राइवर को सड़क पर डिवाइडर दिखाई दिए. इसके बाद ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाए और गाड़ी को मोड़ने की कोशिश की. ऐसे में बस अनियंत्रित होकर खिलौने की तरह पलट गई. बस में करीब 50 यात्री सवार थे. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है|
दरअसल, यह हादसा नेशनल हाईवे-46 पर हुआ. बताया जा रहा है कि शताब्दी ट्रैवल्स की बस लखनऊ से इंदौर जा रही थी. इस तेज रफ्तार बस में करीब 50 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि हादसा कोलारस बायपास पर हुआ. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी. सूचना मिलने पर कोलारस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को बाहर निकाला. मामूली रूप से घायल हुए यात्रियों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया|
अगर हादसे की मुख्य वजह की बात करें तो एनएचएआई की लापरवाही सामने आई है। यहां हाईवे के एक हिस्से को प्लास्टिक के बैरिकेड्स से ब्लॉक कर दिया गया था। इन बैरिकेड्स पर न तो रिफ्लेक्टर थे और न ही पर्याप्त रोशनी। बस के आगे चल रही एक कार बैरिकेड्स देखकर समय रहते मुड़ गई, लेकिन बस चालक की नजर अचानक बैरिकेड्स पर पड़ गई और उसने तेज ब्रेक लगा दिए, जिससे बस पलट गई। गनीमत रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। उपचार के बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस से इंदौर भेजा गया।
TagsMPपलटीडबल डेकरबसMPoverturneddouble deckerbusजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





