मध्य प्रदेश

MP News: सरकारी अस्पताल में नवजात के शव को नोच रहे कुत्ते, मचा हड़कंप

Sarita
16 March 2025 8:41 AM IST
MP News: सरकारी अस्पताल में नवजात के शव को नोच रहे कुत्ते, मचा हड़कंप
x
MP News: खरगोन जिला अस्पताल परिसर में बड़ी लापरवाही देखने को मिली जहां आवारा कुत्ते नवजात के शव को बुरी तरह नोचते नजर आए. आवारा कुत्तों ने मृत नवजात की गर्दन नोच ली. इस घटना के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया. आशंका जताई जा रही है कि प्रसव के बाद नवजात का शव जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में फेंका गया है. सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने नवजात के शव को पीएम रूम में पहुंचाया. पुलिस को मामले में बड़ी लापरवाही की आशंका है. जैतपुर पुलिस ने प्रसूति वार्ड में पूछताछ शुरू कर दी है. चौकी प्रभारी सुदर्शन ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई है|
नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जांच में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. नवजात की हालत देखकर लग रहा है कि आवारा कुत्तों ने नवजात को क्षत-विक्षत किया होगा. पुलिस जांच कर रही है. इधर, जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. डीएस चौहान का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। नवजात की डिलीवरी कहां हुई और घटना कैसे हुई। आवारा कुत्तों के बारे में हम नगर पालिका को जानकारी देंगे। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई जरूर करेंगे।
Next Story