मध्य प्रदेश

MP News: नर्मदा घाट से ठेला हटाने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने नदी में कूदकर की आत्महत्या

Sarita
19 Jun 2025 12:39 PM IST
MP News: नर्मदा घाट से ठेला हटाने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने नदी में कूदकर की आत्महत्या
x
MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में नर्मदा नदी में चट्टानों के बीच कूदकर 20 वर्षीय युवक आकाश केवट द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है. सुसाइड नोट में महेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि और भाजपा नेता गजराज यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुसाइड नोट में मृतक युवक ने नर्मदा घाट से अतिक्रमण के नाम पर गुमटी हटाने के साथ ही मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है. नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की बात कही जा रही है. हालांकि पुलिस जांच में ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा|
मृतक आकाश के पिता ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा आकाश कल से मानसिक तनाव में था. इस दौरान देर शाम गुस्साए परिजनों और लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव की दुकान के सामने प्रदर्शन भी किया. पुलिस की समझाइश के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ. परिजन भाजपा नेता यादव और कमल राठौर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. महेश्वर पुलिस पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या मामले के हर पहलू की जांच की जाएगी।
Next Story