मध्य प्रदेश

MP News: जमीन को लेकर विवाद, दो भाइयों के बीच चली गोलियां

Sarita
12 April 2025 12:45 PM IST
MP News: जमीन को लेकर विवाद, दो भाइयों के बीच चली गोलियां
x
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जमीन के विवाद में दो भाइयों ने फायरिंग कर दी, यह घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंदीले का पुरा की है. यह विवाद मेड़ काटने को लेकर हुआ. इसमें दो युवक घायल हो गए हैं, आपको बता दें कि राजेश गुर्जर और मुकेश गुर्जर के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था. कुछ दिन पहले पटवारी द्वारा सीमांकन किया गया था|
इसके बाद सीमांकन में एक भाई की जमीन दूसरे भाई के हिस्से में दबी मिली, पटवारी ने मौके पर मिट्टी डलवा दी थी. जिसके बाद एक पक्ष नई मेड़ बनवाने पहुंच गया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और फिर मारपीट हो गई, जिसके बाद फायरिंग हुई, इस घटना में दीपू और सोनू घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज किया जा रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है|
Next Story