मध्य प्रदेश

MP News: खाने के बिल को लेकर विवाद,तंदूर की रॉड से जानलेवा हमला

Sarita
15 Oct 2025 12:10 PM IST
MP News: खाने के बिल को लेकर विवाद,तंदूर की रॉड से जानलेवा हमला
x
MP News: कटारा हिल्स इलाके में रविवार रात खाने के बिल को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के करीब 8-9 लोग घायल हो गए। घायलों में ढाबा मालिक और उसका बेटा भी शामिल है।थाना प्रभारी सुनील दुबे के अनुसार, कटारा गाँव के अवधनारायण और रितिक अपने एक दोस्त के साथ रापड़िया स्थित किशोर चौकसे के ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना 500 रुपये में तय हुआ था, लेकिन बिल 650 रुपये बताया गया, जिससे विवाद हो गया।
ढाबा मालिक के बेटे सनी और प्रियांशु ने युवकों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने अपने गाँव में फोन करके और लोगों को बुला लिया। कुछ ही देर में दर्जनों लोग मौके पर पहुँच गए और ढाबे पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में पथराव और लाठीचार्ज हुआ। हंगामे के दौरान किसी ने तंदूर की रॉड उठाकर दिनेश राजपूत के पेट में घोंप दी।दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। तीन घायलों का इलाज एम्स में चल रहा है, जबकि रेस्टोरेंट मालिक किशोर चौकसे का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साधारण मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जाँच जारी है।
Next Story