मध्य प्रदेश

MP News: अंबेडकर जयंती रैली के दौरान डीजे को लेकर विवाद, एक की मौत

Sarita
15 April 2025 10:07 AM IST
MP News: अंबेडकर जयंती रैली के दौरान डीजे को लेकर विवाद, एक की मौत
x
MP News: मुरैना में अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान डीजे बजाने को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है. जिसने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया. फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. घटना सोमवार रात हिंगोना खुर्द गांव की है, जहां दो समुदाय आमने-सामने आ गए. मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी की भी चर्चा है. जानकारी के मुताबिक, जाटव समाज के लोग अंबेडकर जयंती पर रैली लेकर निकल रहे थे. वे डीजे बजा रहे थे. गुर्जर समाज के लोगों ने उन्हें डीजे बजाने से मना किया. गुर्जर समाज के एक घर में बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा था|
इसलिए उन्होंने तेज आवाज में डीजे बजाने पर आपत्ति जताई थी. इसी बात को लेकर गाली-गलौज हुई और फिर मामला बढ़ गया. सोमवार रात करीब 11 बजे हालात बिगड़ गए. आरोप है कि कहासुनी के दौरान अचानक गुर्जर समाज के कुछ युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से संजय पिप्पल नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रानू दौनेरिया गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके दाहिने हाथ में गोली लगी है. उसे पहले जिला अस्पताल मुरैना और फिर ग्वालियर रेफर किया गया. एक अन्य व्यक्ति भी घायल है. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। मुरैना से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।
गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल मृतक का शव गांव में ही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
Next Story