- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: श्रद्धालुओं...
मध्य प्रदेश
MP News: श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराकर बन गयी आग का गोला , बुरी तरह झुलसा ड्राइवर
Sarita
8 Jan 2026 10:52 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के मैहर में मां शारदा के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ बुधवार सुबह एक भयानक हादसा हो गया। सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में एक चलती ओमनी वैन अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और देखते ही देखते 'आग का गोला' बन गई। कार में आग लगते ही चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना जलती कार से 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन ड्राइवर का पैर फंस जाने के कारण वह बुरी तरह झुलस गया। घायलों को पन्ना जिले का निवासी बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पन्ना जिले के देवेंद्रनगर से चार श्रद्धालु ओमनी वैन में सवार होकर मैहर दर्शन के लिए निकले थे।जब वे उचेहरा के पौड़ी गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक कार की स्टीयरिंग जाम हो गई।स्टीयरिंग लॉक होने से चालक का नियंत्रण खो गया और तेज रफ्तार कार सड़क किनारे एक विशाल पेड़ से जा टकराई|हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। उन्होंने गजब की तत्परता दिखाते हुए पिछली सीट पर बैठे तीन यात्रियों अवध राज कुशवाहा, भगवान दास कुशवाहा और एक अन्य को जल्दी से बाहर निकाल लिया।कार चला रहे कृष्ण पाल कुशवाहा का पैर डैशबोर्ड के नीचे फंस गया। जब तक ग्रामीण उन्हें निकालते, आग की लपटें उन तक पहुंच गईं और वे बुरी तरह झुलस गए। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें अधजली हालत में बाहर निकाला गया।
एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को पहले सतना जिला अस्पताल लाया गया।यहां डॉक्टरों ने ड्राइवर कृष्ण पाल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया है। बाकी तीन घायलों का इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही उचेहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जली हुई कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
TagsMPश्रद्धालुओंकारआगझुलसाड्राइवर MPdevoteescarfireburneddriver जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





