- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: विवाद के बाद...

x
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर गुरुवार देर शाम हुई चाकूबाजी की घटना में दो लोग घायल हो गए। वहीं, इनके एक दिव्यांग दोस्त के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर छोटा बोरगांव से खंडवा आ रहे थे। इस दौरान सड़क पर खड़े कुछ नशे में धुत लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जिससे विवाद शुरू हो गया, इसी बीच अचानक नशे में धुत एक युवक ने बाइक सवार पर चाकू से हमला कर दिया। बाइक पर बैठे दूसरे साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया तो नशे में धुत युवकों ने उसे भी चाकू मार दिया।
साथ ही तीसरे दिव्यांग दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। हमले में घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में घायलों के परिजन और पुलिस अस्पताल पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल सोहेल सिगड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोहेल के कमर में चाकू का घाव है। खंडवा के कहारवाड़ी क्षेत्र निवासी बाइक सवार सोहेल सिगड़ ने बताया कि वह रोज की तरह गुरुवार को ग्राम खिरला से वापस घर आ रहा था।
इसी दौरान छोटा बोरगांव में सड़क पर खड़े कुछ युवकों ने अचानक झगड़ा शुरू कर दिया और सोहेल पर चाकू से हमला कर दिया। इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक सोहेल को गंभीर चोटें आई हैं और उसे 12 टांके आए हैं। इसी बीच दूसरा घायल युवक जाकिर पठान और उसका तीसरा दिव्यांग दोस्त मोहसिन राजा पदम नगर थाने पहुंचे। जहां थाना प्रभारी प्रवीण आर्य घायल जाकिर को लेकर मौके पर पहुंचे और जांच की।
आरोपी की पहचान ग्राम सिरपुर निवासी आयुष ठाकुर के रूप में हुई। पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आयुष के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज के साथ ही धारा 109 (1) हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच पदम नगर थाना पुलिस कर रही है।
TagsMPबाइक सवारहमलाMPbike riderattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





