- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: कुंवारी नदी...
मध्य प्रदेश
MP News: कुंवारी नदी के किनारे पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव
Bharti Sahu 2
13 Nov 2024 11:52 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के भिंड में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली. दोनों के शव पेड़ से लटके मिले. मामला भिंड जिले के फूप थाना क्षेत्र का है. जहां प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक और युवती के शव कुंवारी नदी के किनारे बीहड़ में पेड़ से लटके मिले. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने जब युवक और युवती के शव पेड़ से लटके देखे तो फूप थाना पुलिस को सूचना दी|
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त की. जांच में पता चला कि मृतक सिनोद पुत्र राजाराम दोहरे उम्र 26 साल नहटोली का रहने वाला है. और लड़की लाली पुत्री रामकेवल दोहरे उम्र 19 साल हरिचंद्रपुर थाना दिबियापुर जिला औरैया यूपी की रहने वाली है. लड़का और लड़की आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. फूप थाना पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर पीएम हाउस भेज दिया. फूप पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है|
TagsMPपेड़प्रेमीयुगलशव MPtreelovercoupledead body जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





