- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: खेत पर मिला...
मध्य प्रदेश
MP News: खेत पर मिला युवक का शव, रंगपंचमी की खुशियां मातम में बदलीं
Sarita
20 March 2025 10:36 AM IST

x
MP News: खंडवा के छैगांव माखन थाना क्षेत्र के सुलिया खेड़ी गांव में रंग पंचमी की खुशियां मातम में बदल गईं, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार रंग पंचमी के मौके पर ग्रामीण त्यौहार मनाने में व्यस्त थे, इसी दौरान गांव के ही एक युवक नरेंद्र पुत्र जयपाल का शव गांव के खेत की मेड़ पर मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची। मृतक के आसपास जांच की। मृतक के शरीर पर चाकू के निशान थे, जिससे उसकी हत्या प्रतीत हो रही है। पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से हत्यारे की तलाश में निकल गई, लेकिन फिलहाल पुलिस खाली हाथ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले को जांच में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारे का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
TagsMPखेतयुवकशवरंगपंचमीखुशियांमातम MPfarmyouthdead bodyRangpanchamijoymourningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





