मध्य प्रदेश

MP News: शीतला सप्तमी पर माता मंदिरों में महिलाओं की भीड़, पूजा-अर्चना के बाद लगाया भोग

Sarita
21 March 2025 10:24 AM IST
MP News: शीतला सप्तमी पर माता मंदिरों में महिलाओं की भीड़, पूजा-अर्चना के बाद लगाया भोग
x
MP News: शीतला सप्तमी पर देवास के माता मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। माता शीतला को सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। शीतला सप्तमी के दिन माता शीतला को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। होली के सात दिन बाद यह पर्व मनाया जाता है, इस दिन माता शीतला की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। शहर के भगत सिंह मार्ग स्थित गोया के शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर सुख-समृद्धि और रोगों से मुक्ति की प्रार्थना की। दरअसल, शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी।
गोया, राजाराम नगर और मुखर्जी नगर स्थित शीतला माता मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पुलिस और प्रशासन ने किए इंतजाम मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
Next Story