- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: महाशिवरात्रि...
मध्य प्रदेश
MP News: महाशिवरात्रि पर नर्मदा स्नान के लिए उमड़ी भीड़, 2 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
Sarita
26 Feb 2025 9:03 AM IST

x
MP News: आज भोले बाबा को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व है. इस लिहाज से मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में द्वादश ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर और ममलेश्वर के दर्शन का विशेष महत्व है. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं, जबकि कुछ कल रात से ही यहां डटे हुए हैं. महाशिवरात्रि के मौके पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. सुबह 4 बजे ही श्रद्धालु नर्मदा स्नान के लिए घाटों पर पहुंच गए. स्नान के बाद शिवभक्त अपने भोले बाबा के दर्शन के लिए कतार में लग गए.|
वहीं खंडवा स्थित ओंकारेश्वर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए हैं. अनुमान है कि महाशिवरात्रि के पर्व पर करीब दो लाख श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचेंगे. जिसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जेपी चौक पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिग जैग बनाया गया है. वहीं नर्मदा के घाटों पर होमगार्ड और गोताखोरों की टीम तैनात की गई है|
TagsMPमहाशिवरात्रिनर्मदास्नानभीड़MahashivratriNarmadabathcrowdजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





