- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: नदी में नहा...

x
-MP News: नीमच जिले के रतनगढ़ में 23 मई की शाम करीब 5 बजे गुंजाली नदी में नहा रहे आदिवासी युवक पर विशालकाय मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इस दौरान मगरमच्छ ने युवक के पैरों को अपने जबड़े में बुरी तरह जकड़ लिया। जिससे युवक के पैरों से काफी खून बहने लगा। बड़ी मुश्किल से युवक को उसके साथियों व अन्य लोगों ने पत्थर फेंककर मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र कालू भील निवासी बाजना तहसील सैलाना जिला रतलाम जो गोबर की खाद एकत्र करने के लिए मजदूरी करके आज रतनगढ़ आया था, खाद एकत्र करने के बाद अपने साथियों के साथ रतनगढ़ में गुंजाली नदी में नहाने के लिए रुका।
नहाते समय अचानक विशालकाय मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उसके साथियों ने उसे बचाया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पदस्थ चिकित्सक डॉ. मोहन मुजाल्दे ने युवक का प्राथमिक उपचार कर नीमच रेफर कर दिया। युवक के दोस्त कमल पिता गौतम पुनिया भील निवासी बाजना तहसील सैलाना जिला रतलाम ने बताया कि हम लोग यहां मजदूरी करने आए हैं और ग्राम बोरदिया में सड़क किनारे डेरा लगाकर रह रहे हैं। आज काम करने के बाद हम लोग नहाने के लिए रतनगढ़ नदी पर गए थे तभी अचानक एक मगरमच्छ ने हम पर हमला कर दिया। बड़ी मुश्किल से तीन चार लोगों ने मिलकर उस पर पत्थर फेंके तब जाकर हम उससे बच पाए।
TagsMPनदीयुवकमगरमच्छहमलाMPriveryouthcrocodileattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





