- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: टोल प्लाजा पर...
मध्य प्रदेश
MP News: टोल प्लाजा पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, 2 कर्मचारी घायल
Sarita
17 Feb 2025 7:20 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश का भिंड एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. आज रविवार को 3 बाइकों पर सवार 9 बदमाश ऊमरी टोल प्लाजा पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए. फायरिंग की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना ऊमरी थाना क्षेत्र की है. इस हमले में टोल कर्मचारी रमेश यादव गोली लगने से घायल हो गया और दूसरा टोल कर्मचारी सुभाष पंडित मारपीट में घायल हो गया. टोल मैनेजर अजय प्रताप सिंह कुशवाह और विमलेश ने बताया कि ऊमरी की तरफ से तीन बाइकों पर 9 आरोपी आए और आते ही फायरिंग शुरू कर दी|
साथ ही लाठी-डंडों से मारपीट की. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइकों पर भिंड की तरफ भाग गए. टोल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी. मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी दीपक तोमर और थाना प्रभारी शिव प्रताप राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया|
TagsMPटोल प्लाजाबदमाशोंगोलियांtoll plazacriminalsbulletsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





