- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: गाड़ियों से...
मध्य प्रदेश
MP News: गाड़ियों से भरा कंटेनर रेलिंग तोड़कर नर्मदा में गिरा, ड्राइवर की दर्दनाक मौत
Sarita
11 Jun 2025 11:44 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक कंटेनर पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में जा गिरा. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को बाहर निकाला, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया. यहां डॉक्टर ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया. यह घटना मंगलवार देर शाम धामनोद थाना क्षेत्र में हुई. बताया जा रहा है कि कंटेनर इंदौर से मुंबई जा रहा था और उसमें कारें रखी हुई थीं|
कंटेनर को नर्मदा में गिरता देख मौके पर मौजूद लोग तुरंत दौड़े और चालक को बाहर निकाला गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को हाईवे पुलिस चौकी के वाहन में बैठाया और फिर टोल टैक्स की एंबुलेंस से धामनोद अस्पताल भेजा. धामनोद थाना पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है, मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है|
TagsMPगाड़ियोंकंटेनरनर्मदाड्राइवरमौत MPvehiclescontainerNarmadadriverdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





