मध्य प्रदेश

MP News: कपड़ा व्यवसायी के अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी

Sarita
9 March 2025 10:46 AM IST
MP News: कपड़ा व्यवसायी के अंधे कत्ल की सुलझी  गुत्थी
x
MP News: हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में कपड़ा कारोबारी सचिन चोपड़ा की उनके घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. इस अंधे कत्ल की जांच में एरोड्रम पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने सचिन चोपड़ा की हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खुलासा किया कि पैसों के लेनदेन को लेकर रात में विवाद होने के बाद आरोपी ने उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर मौका पाकर वहां से भाग गया. पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसीपी विवेक चौहान ने शनिवार को बताया कि सचिन चोपड़ा का शव एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित कालानी नगर में उनके घर के कमरे में मिला था|
इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उनकी हत्या गला घोंटकर की गई है, जिसके बाद पुलिस ने तमाम सबूतों के आधार पर कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसके बाद पुलिस ने देवगुराड़िया निवासी रमेश रायकवार को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पता चला कि आरोपी रमेश ने कई लोगों से पैसे उधार लेकर सचिन चोपड़ा को सोने में निवेश के नाम पर दिए थे, लेकिन सचिन चोपड़ा रमेश के पैसे वापस नहीं कर रहा था, जिसके चलते आरोपी ने जिन लोगों से पैसे उधार लिए थे, वे उसे लगातार परेशान कर रहे थे|
इसी बात को लेकर मृतक सचिन के घर पर दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई. दोनों के बीच समलैंगिक संबंध भी थे. फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य सबूतों के बारे में भी पूछताछ कर रही है|
Next Story