मध्य प्रदेश

Mp News: किराना स्टोर की आड़ में बेची जा रही चीनी पतंग की डोर ज़ब्त

Sarita
13 Jan 2026 10:17 AM IST
Mp News:   किराना स्टोर की आड़ में बेची जा रही चीनी पतंग की डोर ज़ब्त
x
Mp News: शहर में मकर संक्रांति से पहले चोरी-छीपे चायनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद दुकानों में मांझा मिल रहा है। हालांकि प्रतिबंधित चायनीज मांझा बेचते पकड़े जाने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है। मिनाल मॉल में किराना दुकान की आड़ में प्रतिबंधित चायनीज मांझा बेचने वाले एक दुकानदार को अयोध्यानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने किराना दुकान पर पतंग बेचने के साथ चायनीज मांझे का भंडारण भी किया था। साथ ही चोरी-छुपे उसे लोगों को बेचता था। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर प्रतिबंधित मांझा जब्त किया और आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज किया। शुरूआती पूछताछ में उसने बताया कि वह उज्जैन से चायनीज मांझा भोपाल में लाया था। रविवार को गश्त के दौरान पुलिस को उसकी दुकान से चायनीज मांझा बेचने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसकी दुकान पर दबिश देकर कार्रवाई की।
आरोपी के कब्जे से एक बड़ी प्लास्टिक की चखरी, चार छोटी व 11 अलग-अलग पैकेट मिले हैं, जिनमें करीब एक हजार मीटर चायनीज मांझा लिपटा हुआ था। जब्त सामान की कीमत करीब 30 हजार रुपये है। आरोपी ने उज्जैन से चायनीज मांझा लाने की बात स्वीकारी है। पुलिस गिरोह को लेकर भी जांच कर रही है।
Next Story