- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: गणेश विसर्जन...

x
MP News: नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र के मोड़ी गांव निवासी 13 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम 4 बजे की है। बरखेड़ा कामलिया और मोड़ी गांव के बीच एक खदान के गड्ढे में भरे पानी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था, तभी ईश्वर पिता घीसालाल मालवीय (13) गहरे पानी में डूब गया। अन्य लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने की सूचना मिलते ही जावद टीआई जितेंद्र वर्मा टीम के साथ पहुंचे और बालक का शव ढूंढने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। देर शाम तक मृतक बालक का शव ढूंढने के प्रयास जारी थे।
निर्धारित स्थान के अलावा अन्य स्थानों पर विसर्जन - जिला प्रशासन द्वारा गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कई स्थान सुनिश्चित किए गए हैं। कलेक्टर हिमांशु चंद्र और पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने शनिवार सुबह चल्दू नदी, मोरवन बांध आदि स्थानों का निरीक्षण किया था, साथ ही सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए थे, जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह चिह्नित नहीं था, न ही वहां पुलिस की ड्यूटी थी और न ही होमगार्ड की।
Next Story





