मध्य प्रदेश

MP News: क्रिकेट के जश्न के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर बवाल, दुकानें जलीं

Sarita
10 March 2025 9:49 AM IST
MP News:   क्रिकेट के जश्न के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर बवाल, दुकानें जलीं
x
MP News: एमपी के इंदौर के पास महू में चैंपियंस ट्रॉफी की जीत का जश्न मना रहे लोगों के जुलूस पर अचानक पथराव से माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस घटना के बाद दो गुट आमने-सामने आ गए, जिससे हालात बिगड़ गए. कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दिख रहा है कि एक खास समुदाय के लोग भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर पथराव कर रहे हैं. पुलिस की मौजूदगी में भी पथराव जारी है और कुछ लोग हथियारों के साथ भी नजर आ रहे हैं. हालात इतने गंभीर हो गए कि गुस्साए लोगों ने दुकानों और वाहनों में आग लगा दी. उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंककर आगजनी को और हवा दे दी. माहौल में फैले तनाव को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इसके अलावा हालात को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए|
भारत की जीत के बाद रैली निकाल रहे लोगों पर अचानक हुए हमले के बाद हालात और बिगड़ गए और महू में आग लग गई. सुबह हालात सामान्य हो गए. कलेक्टर आशीष सिंह समेत तमाम आला अधिकारी रातभर महू में ही रहे. जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब साढ़े दस बजे जुलूस निकाला जा रहा था. इस बीच जामा मस्जिद इलाके में पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हो गया और दो गुट आमने-सामने आ गए। मानक चौक, पट्टी बाजार, मार्केट चौक, कनॉट रोड, गफ्फार होटल मार्ग, सब्जी मंडी इलाके में भी पथराव शुरू हो गया। 2 मकान, 4 दुकानें और एक मैजिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। विवाद के बाद उपद्रवियों ने एक दर्जन से ज्यादा वाहनों में आग लगा दी। वाहनों में तोड़फोड़ भी की।
एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। कुछ लोग एक-दूसरे पर पथराव कर रहे थे। आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। कितने वाहनों में आग लगी है, यह जांच के बाद पता चलेगा। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी मौके पर पहुंच गए हैं और हालात पर नजर रख रहे हैं। हालात को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस हालात को काबू करने की कोशिश कर रही है और इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
Next Story