- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News : बस स्टैंड...

x
MP News: शनिवार दोपहर बस स्टैंड के पास हुई एक छोटी सी सड़क दुर्घटना ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री युवा अनयदूत योजना का एक मिनी ट्रक बनपदर समिति के लिए अनाज लेकर जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही ट्रक अजंता होटल के पास पहुँचा, सड़क किनारे लगे केले के ठेले से टकरा गया।
इस टक्कर से ठेले का काफी नुकसान हुआ। इससे ठेला संचालक प्रमोद जायसवाल भड़क गया और गुस्से में उसने मिनी ट्रक पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर से ट्रक का शीशा और अन्य हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक हुई इस घटना से लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मऊगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है और जाँच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र में ट्रकों और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से छोटे दुकानदारों और ठेला संचालकों को परेशानी होती है।
Next Story





