मध्य प्रदेश

MP NEWS: तेज आंधी के कारण कार पलटी, 3 की दर्दनाक मौत

Sarita
6 May 2025 12:55 PM IST
MP NEWS: तेज आंधी के कारण कार पलटी, 3 की दर्दनाक मौत
x
MP NEWS: अचानक मौसम बदलने और तेज आंधी के कारण पन्ना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बुरी तरह पलट गई जिसमें एक महिला सरपंच समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में महिला सरपंच के पति और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया है|
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और परिवार के लोग बदहवास हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बृजपुर की महिला सरपंच सियारानी अहिरवार पत्नी रामदास अहिरवार उम्र 45 वर्ष परिवार के 6 से 7 सदस्यों के साथ शादी समारोह में शामिल होने कार से मणिपुर जा रही थी तभी अचानक हीरापुर के पास तेज आंधी के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई|
घटना में महिला सरपंच सियारानी अहिरवार उम्र 52 वर्ष सहित उनके करीबी रिश्तेदार घनश्याम अहिरवार उम्र 50 वर्ष, कलावती अहिरवार उम्र 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में महिला सरपंच के पति व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल पन्ना में चल रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story